पानी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इसके बिना हम जीवित नहीं रह सकते। शरीर की निरोग रखने के लिए एक व्यक्ति पूरे दिन में 7-8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो आपको कौन-कौन सी परेशानियां हो सकती हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अगर आपको बार-बार प्यास लग रही है, तो यह इस बात की ओर संकेत है कि आपके शरीर में पानी की कमी हो गई है। इससे बचने के लिए आपको रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
कई बार यह भी देखने में आया है कि जिन लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। उन लोगों के सिर में तेज दर्द होने लगता है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी न होने दें।
बिना किसी वजह के थकान होने के कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों में शरीर में पानी की कमी भी शामिल है। हमेशा पूरे दिन में भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
अगर आपके यूरिन का रंग गहरा पीला या भूरा हो रहा है, तो यह शरीर में पानी की कमी की ओर इशारा करता है। इसके लिए आपको पूरे दिन में जरूरत के मुताबिक पानी पीना चाहिए।
शरीर में पानी की कमी होने से स्किन की नमी में कमी हो जाती है। इसके चलते वह रूखी और बेजान नजर आने लगती है। हेल्दी स्किन के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है।
जो लोग कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। नहीं, तो आपकी समस्या विकराल रूप ले सकती है।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com