शादी के बाद पहली राखी पर ये डिजाइनर सूट पहनें, लगेंगी Gorgeous


By Priyam Kumari04, Aug 2025 04:00 PMjagran.com

रक्षाबंधन पर खूबसूरत कैसे दिखें?

कुछ ही दिनों में रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। इस खास मौके पर भाई की हर बहना खूबसूरत दिखने की चाह रखती हैं।

रक्षाबंधन पर क्या पहनें?

राखी के लिए महिलाएं पहले से ही आउटफिट सेलेक्ट कर लेती हैं। ज्यादातर लड़कियां इस त्योहार पर सूट पहनना पसंद करती हैं।

राखी के लिए सूट आइडिया

अगर शादी के बाद आपकी पहली राखी है, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इन सूट कलेक्शन से आइडिया ले सकती हैं।

प्रिंटेड फ्लोरल सूट

रक्षाबंधन पर गॉर्जियस लुक के लिए हिना की जैसा प्रिंटेड फ्लोरल अनारकली सूट पहनें। इस लुक को मैचिंग ज्वेलरी और स्टाइलिश हेयरस्टाइल से कंप्लीट करें।

फ्रंट कट सूट

इस फेस्टिव सीजन बहना खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो ऐसे फ्रंट कट सूट से इंस्पिरेशन लें। एक्ट्रेस ने सूट के साथ बालों को कर्ल किया है।

शरारा सूट

दिव्यांका ने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए  हैवी इयररिंग्स के साथ शरारा सूट पहना है। आप भी ऐसे लुक को कॉपी करें।

अनारकली सूट

आजकल अनारकली सूट काफी ट्रेंड में है। इस तरह के सूट हर मौके पर खास लगते हैं। यह राखी के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

सिल्क सूट

अगर आप राखी पर कुछ हल्का और हटके ट्राई करना चाहती हैं, तो ऐसे सिल्क शरारा सूट को ट्राई करें। यह काफी आरामदायक होते हैं।

इन डिजाइनर सूट्स को राखी पर जरूर ट्राई करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram