अक्सर लोग घर के वातावरण को शुद्ध करने के लिए पेड़-पौधे लगाते हैं। आइए जानते हैं कि घर में किन पेड़-पौधों को लगाने से क्लेश बढ़ने लगता है?
घर में पेड़-पौधे लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। अगर आप वास्तु से जुड़ी बातों का पालन नहीं करते हैं तो वास्तु दोष हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कमरे के अंदर पेड़-पौधे लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से घर में क्लेश उत्पन्न होने लगता है।
घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। कैक्टस और नागफनी जैसे पौधों को लगाने से घर में कलह होने लगती है। इसके साथ ही परिवार पर बुरा असर पड़ता है।
अक्सर लोग घर को सजाने के लिए प्लास्टिक या फाइबर के पौधे लगाते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। घर में इस तरह के पेड़-पौधे लगाने से सुख-शांति दूर होने लगती है।
घर में प्लास्टिक या कांटेदार पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। कांटेदार पौधों को घर के बाहर गार्डन में लगाना चाहिए।
इन पौधों को घर में लगाने से क्लेश बढ़ने लगता है। इसके साथ परिवार के सदस्यों में झगड़े होने लगते हैं और तरक्की भी रुक जाती है।
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इस पौधे को घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
वास्तु से जुड़े नियमों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ