होली का पर्व 25 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा, रंगों का त्योहार से 1 दिन पहले होलिका दहन का पर्व होता है। इस दिन लोगों को राशि अनुसार, कुछ उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इन उपायों को करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हैं और सारे कष्ट दूर होते हैं, राशि अनुसार इन उपायों की बात करेंगे।
होलिका दहन के दिन मेष और वृश्चिक राशि के लोगों को होलिका दहन में खैर की लकड़ी अर्पित करनी चाहिए, ऐसा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।
वहीं वृषभ और तुला राशि के लोगों को होलिका दहन के दिन गूलर की लकड़ी अर्पित करनी चाहिए, ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
मिथुन और कन्या राशि के लोगों को अपामार्ग की लकड़ी अर्पित करनी चाहिए, इन राशियों के सारे कष्ट दूर होंगे और सफलता प्राप्त होगी।
वहीं धनु राशि और मीन राशि के लोगों को होलिका दहन में पीपल की लकड़ी डालनी चाहिए, इन राशियों के लिए पीपल की लकड़ी शुभ मानी जाती है।
होेलिका दहन के दिन शरीर में उबटन लगाएं और बाद में इसे होलिका में डालें, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
घर में बिना किसी बात का विवाद रहता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए जौ और आटा का होलिका में चढ़ाएं, यह उपाय करने से घर में खुशहाली आती है।
होलिका दहन के दिन राशि अनुसार ये उपाय करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com