अखरोट में ओमेगा-3, एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, मैग्नीशियम और तमाम तरह के विटामिन पाए जाते हैं। यह किसी सुपरफूड से कम नहीं है।
आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को भूल से भी अखरोट नहीं खाने चाहिए? आइए इसके बारे में जानें।
अगर आप अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी से गुजर रहे हैं, तो आपको अखरोट के सेवन से बचना चाहिए।
जिन लोगों का वजन बहुत ज्यादा है, उन लोगों को अखरोट खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें कैलोरी मौजूद रहती हैं।
अगर आपको गैस और अपच जैसी दिक्कत है तो आपको अखरोट से दूरी बना लेनी चाहिए। इसमें फाइबर काफी मात्रा में होता है।
अगर आप अल्सर में अखरोट का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से जी मिचलाना, उल्टी और भूख न लगने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
अखरोट में ऑक्सलेट्स होते हैं, जो किडनी स्टोन के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। किडनी की समस्या में इसे न खाएं।
अखरोट में मौजूद कई ऐसे तत्व होते हैं, जो डायरिया की समस्या को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में डायरिया की समस्या होने पर अखरोट न खाएं।
इन लोगों को अखरोट खाने से बचना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com