ओट्स को हेल्दी माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह हानिकारक भी हो सकता है। जानिए कौन-कौन से लोग ओट्स से बचें।
ओट्स में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। अगर आपको पेट में गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या है, तो ओट्स खाने से पेट में भारीपन या ऐंठन हो सकती है।
ओट्स हेल्दी जरूर हैं, लेकिन कैलोरी भी देते हैं। अगर ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो वजन बढ़ सकता है। इसलिए मात्रा पर ध्यान दें।
सभी ओट्स ग्लूटेन-फ्री नहीं होते। कुछ ब्रांड्स में क्रॉस-कंटामिनेशन हो सकता है। एलर्जी वाले लोग सावधान रहें, नहीं तो दाने या सूजन हो सकती है।
ओट्स में पोटैशियम और फॉस्फोरस की मात्रा अधिक होती है। अगर आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है, तो यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन पैदा कर सकता है।
ओट्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कुछ लोगों में ब्लड शुगर अचानक बढ़ा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही ओट्स खानी चाहिए।
ओट्स छोटे बच्चों के लिए भारी हो सकते हैं। अभी उनके पाचन तंत्र कमजोर होता है, इसलिए जल्दी न दें।
अगर आपको थायरॉयड की समस्या है, तो ओट्स खाने से बचें। इसमें कच्चे ओट्स में थायरोक्सिन अवरोधक होते हैं।
ओट्स हेल्दी हैं, लेकिन हर किसी के लिए नहीं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva