इन लोगों को नहीं खाना चाहिए एवोकाडो


By Priyam Kumari16, Dec 2025 12:29 PMjagran.com

एवोकाडो कौन न खाएं?

ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर एवोकाडो सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। लेकिन यह कुछ लोगों के लिए हानिकारक भी हो सकता है। आइए जानें एवोकाडो किन लोगों को नहीं खाना चाहिए।

एलर्जी वाले लोग

अगर आपको एलर्जी की समस्या है, तो एवोकाडो खाने से मुंह, गले या त्वचा में रैशेज और खुजली हो सकती है।

डायबिटीज के मरीज

हालांकि, एवोकाडो में शुगर कम होती है, लेकिन ज्यादा सेवन करने पर ब्लड शुगर पर असर पड़ सकता है। इसलिए इसे संतुलित मात्रा में ही लें।

पाचन समस्याओं वाले लोग

अधिक फाइबर होने के कारण कुछ लोगों को गैस, अपच या पेट में सूजन की समस्या हो सकती है।

किडनी या लिवर की समस्या वाले लोग

एवोकाडो में पोटेशियम अधिक होता है। किडनी या लिवर के मरीजों को इससे हाई पोटैशियम का खतरा हो सकता है।

वजन घटाने की डाइट पर लोग

एवोकाडो कैलोरी में हाई होता है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसका अधिक सेवन न करें।

पेट में अल्सर या एसिडिटी वाले लोग

एवोकाडो में मौजूद कुछ एसिड पेट को और परेशान कर सकते हैं। ऐसे में इसे खाने से बचें।

गर्भवती महिलाएं

अत्यधिक सेवन से गैस या पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही खाएं।

एवोकाडो का संतुलित और सावधानीपूर्वक सेवन करें। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva