इन लोगों को भूल से भी नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी


By Farhan Khan13, Dec 2025 12:30 PMjagran.com

ग्रीन टी पीना

अगर हम ग्रीन टी की बात करें, तो लोग अक्सर इसे वजन घटाने के लिए पीते हैं क्योंकि इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। वजन घटाने के अलावा ग्रीन टी के अन्य फायदे भी है, जो शरीर को निरोग रखती है।

ये लोग न पिएं ग्रीन टी

इसमें कोई शक नहीं कि ग्रीन टी पोषक तत्वों का भंडार होती है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है। आइए जानते हैं कि आखिर किन लोगों को ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए, ताकि आपको सही जानकारी मिल सकें।

ग्रीन टी में मौजूद पोषक तत्व

ग्रीन टी में मुख्य रूप से शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफेनोल्स, कम मात्रा में कैफीन, एमिनो एसिड, पोटेशियम, और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आपको रोज ग्रीन टी पीनी चाहिए।

प्रेग्‍नेंट महिलाएं न पिएं

प्रेग्‍नेंट या ब्रेस्‍ट फीड‍िंग कराने वाली महिलाओं को ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें कैफीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे शिशु की सेहत को नुकसान हो सकता है।

एनीमिया में सेवन न करें

एनीमिया के मरीजों को ग्रीन टी नहीं पीनी चाह‍िए। यह आपके शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर सकती है। इसके चलते आपकी समस्या विकराल रूप ले सकती है।

कब्ज में न पिएं

जो लोग कब्‍ज, एसिडिटी या गैस की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए। इसमें टैनिन नाम का तत्व पाया जाता है, जिससे आपके पेट में दर्द हो सकता है। यही बेहतर भी है।

माइग्रेन में न पिएं

सिर दर्द या माइग्रेन की द‍िक्‍कत होने पर आपको ग्रीन टी पीने से बचना चाह‍िए। इसमें मौजूद कैफीन आपकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है। पीने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें।

ग्रीन टी लिमिट में पिएं

हालांकि, आपको ग्रीन टी पीते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको इसे लिमिट में पीना चाहिए। ग्रीन टी अधिक मात्रा में पीने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।   

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com