आचार्य चाणक्य की नीति को प्राचीन समय से लेकर अभी तक महत्व दिया जाता है। चाणक्य की कही गई बातें कभी गलत नहीं साबित होती थीं।
अगर आप अपनी जिंदगी में सफल होना चाहते हैं, तो उनकी नीतियों से कुछ टिप्स ले सकते हैं। या फिर यहां दी गई उनकी नीतियों से कुछ सीख ले सकते हैं।
जिस व्यक्ति के अंदर आलस ज्यादा होता है, वो कभी अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाता है। ऐसे लोगों के पास मां लक्ष्मी भूलकर भी नहीं आती हैं।
जो व्यक्ति किसी की मदद करने में या दान-पुण्य करने में कंजूसी करता है, ऐसे व्यक्ति को जीवन भर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
चाणक्य का कहना था कि दान देने से धन बढ़ता है। साथ ही भगवान प्रसन्न होते हैं। कोशिश करें कि कंजूसी न करें।
ऐसे व्यक्ति जो अपने बुरे समय के लिए पैसे बचाकर नहीं रखते हैं और फिजूल खर्च करते हैं उन्हें जीवन में तंग हाल का सामना करना पड़ता है।
ऐसे लोगों का जीवन सदैव परेशानी में बीतता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पैसे की कदर करनी चाहिए। साथ ही पैसे संभाल कर खर्च करना चाहिए।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com