सनातन धर्म में प्रत्येक दिनों का अपना एक विशेष महत्व है। हर दिन किसी न किसी भगवान की पूजा के लिए समर्पित है।
मंगलवार के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी की पूजा का विधान है। इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा बनी रहती है।
विशेष उपाय ज्योतिष शास्त्र में इस दिन से जुड़े हुए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से सभी मुश्किलों का अंत हो जाता है। आइए इनके बारे जानते हैं।
मंगलवार के दिन सुबह स्नान करें और इसके बाद हनुमान जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। साथ ही रामभक्त को चोला अर्पित करें और लड्डुओं का भोग लगाएं।
इस उपाय को सात मंगलवार लगातार करने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है। इस बात का जरूर ध्यान रखें।
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ 7 बार करें। इस पाठ से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
गरीबी से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़, चना, खिलाएं। किसी असहाय व्यक्ति को भी भोजन करा सकते हैं।
नजर दोष से मुक्ति के लिए जौ के आटे में काला तिल और सरसों का तेल मिलाकर एक रोटी बनाएं। जिस व्यक्ति को नजर लगी हो उस व्यक्ति के सिर से इस रोटी को सात बार वारकर भैंस को खिला दें।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com