आचार्य चाणक्य को महान ज्ञानियों में से एक माने जाते हैं। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति आज भी दुनिया भर में प्रासंगिक है। चाणक्य नीति लोगों को मार्गदर्शन करने का काम करती है।
आज हम आपको आचार्य चाणक्य के जरिए उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो कभी अमीर नहीं बन पाते। हमेशा गरीब ही रहते हैं। आइए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानें।
आचार्य चाणक्य अपनी नीति शास्त्र में कहते हैं कि जो लोग मूर्खों को अपना उपदेश देने में समय व्यर्थ करते हैं। ऐसे लोग कभी अमीर नहीं बन पाते।
व्यभिचारी लोग जीवन में कभी अमीर नहीं बन पाते। ऐसे लोगों को सारा जीवन बीमारी में गुजरता है क्योंकि इनका सारा रुपया-पैसा इलाज कराने में ही खर्च हो जाता है।
बुरे कर्म करने वाले लोग कभी भी अमीर नहीं बन पाते। इनकी संगति ही इनको बर्बाद कर देती है। आगे चलकर ये पाई-पाई के मोहताज हो जाते हैं।
जिन लोगों की आदत हमेशा मांगने की होती है। इस तरह के लोग कभी भी अमीर नहीं बन पाते क्योंकि ये अपनी छोटी से छोटी जरूरत के लिए भी दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं।
जरूरत से ज्यादा खाने की बुरी आदत वाले लोग भी जीवन भर गरीब के गरीब ही बने रहते हैं। ये अक्सर दूसरों की हिस्सा भी खा जाते हैं। ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार गंदे कपड़े पहनने वाला इंसान अपना जीवन गरीबी और दरिद्रता में बिता देता है। ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी भी हमेशा के लिए दूरी बना लेती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com