ज्योतिष शास्त्र की तरह अंकशास्त्र भी हमारे जीवन में अहमियत रखता है। अंकशास्त्र में मूलांक निहित होते हैं और मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। मूलांक हमारे भविष्य से जुड़े रहस्यों की उजागर करता है।
आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो दूसरों को हंसाने में महारत रखते हैं। आइए इस मूलांक के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको मूलांक 04 के बारे में बता रहे हैं। जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 4,13,22 या 31 तारीख को होता है। उसका मूलांक 04 होता है।
मूलांक 04 के लोगों की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये दूसरों को हंसाने में माहिर होते हैं। ये जहां भी जाते हैं, वहां छा जाते हैं। लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं।
जिन लोगों का मूलांक 04 होता है। उन लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये काफी निडर होते हैं। किसी भी काम करने से कभी नहीं घबराते।
मूलांक 04 के लोग परिवार के लिए बेहद लकी माने जाते हैं। ये जिस भी काम में अपना हाथ डालते हैं, उसी में ही सफल होकर दिखाते हैं। अपना काम ईमानदारी के साथ करते हैं।
मूलांक 04 वाले जातक थोड़े प्रैक्टिकल होते हैं। ये अपना करियर राजनीति में बनाते हैं और इसमें सफल भी होते हैं। ये काफी दयावान भी होते हैं।
मूलांक 04 वाले जातक हर चीज को अपने हिसाब से सोचते हैं। दूसरों की बातों को न तो समझते हैं और न ही उनकी बात सुनते हैं। ये सलाह सुनना पसंद नहीं करते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com