बिहार के इन लोगों ने नौकरी छोड़ शुरू की खुद की कंपनी, दे रहे लोगों को रोजगार


By Ashish Mishra16, Jan 2025 02:18 PMjagran.com

National Startup Day 2025

आज नेशनल स्टार्टअप डे है। कई लोग नौकरी छोड़कर अपना खुद का काम शुरू करते हैं। आइए जानते हैं कि बिहार के किन लोगों ने नौकरी छोड़कर खुद की कंपनी बना ली?

स्टार्टअप की शुरुआत

अक्सर लोग नौकरी करते हुए अपना खुद का बिजनेस शुरू करते हैं। इससे उन्हें अच्छी कमाई भी होती है और लोगों को रोजगार भी देते हैं।

प्रख्यात कश्यप की कहानी

बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले प्रख्यात कश्यप 2012 में पटना में पढ़ाई करने आए थे। इसके बाद स्टार्टअप इंडिया प्रोग्राम लांच होने पर खुद का स्टार्टअप शुरू कर लिया।

राहुल और आलोक से मिले प्रख्यात

प्रख्यात स्टार्टअप की शुरुआत करने के बाद मुजफ्फरपुर के राहुल और पटना के आलोक से मिले। तीनों ने स्टार्टअप शुरू किया और उसका नाम ‘को वर्किंग स्टूडियो’ रखा।

20 लाख से शुरू किया था स्टार्टअप

तीनों मित्रों ने मिलकर 20 लाख रुपए से स्टार्टअप शुरू किया था। शुरुआत में सात कर्मचारी काम कर रहे थे। वहीं, वर्तमान में 145 लोगों को रोजगार मिल चुका है।

100 छात्रों को ट्रेनिंग देने की तैयारी

इस स्टार्टअप में हिस्सा लेने के लिए 100 छात्रों ने नामांकन किया है। इन लोगों को पर्सनलाइज्ड मेंटारशिप, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और असली दुनिया की प्रतिस्पर्धा को देखते हुए सफल होने के तरीकों के बारे में बताया जाता है।

पटना की विशाखा ने शुरू किया स्टार्टअप

होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद विशाखा एक होटल में नौकरी कर रही थीं। इसके बाद नौकरी छोड़कर 2024 में कोविनडेएक्स नामक स्टार्टअप की शुरुआत की।

बिहार की रश्मि ने शुरू किया स्टार्टअप

रश्मि डिजाइनर और पर्सनलाइज्ड फुटवियर बनाती हैं। इन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से 10 लाख लोन लेकर स्टार्टअप शुरू किया था। उनकी टीम में 10 लोग काम कर रहे हैं।

पढ़ते रहें

स्टार्टअप से जुड़े लोगों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ