कल सकट चौथ का व्रत है। इसलिए, हम आपको Mouni Roy के कुछ खूबसूरत और स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन दिखाएंगे, जिन्हें आप त्योहार पर पहनकर खूबसूरत लग सकती हैं।
Sakat Chauth पर आप एक्ट्रेस के इस ब्लाउज को पहनकर एलिगेंट लुक ले सकती हैं। इसी को साथ, इस ब्लाउज में आप गॉर्जियस दिखने के लिए गले में चोकर नेकलेस को भी स्टाइल कर सकती हैं।
Mouni का यह नूडल ब्लाउज डिजाइन आजकल बेहद ट्रेंड कर रहा है। महिलाएं त्योहार पर इस ब्लाउज के साथ हैवी नेकलेस और छोटे इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं।
एक्ट्रेस इस लुक में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। आप बैकलेस ब्लाउज को पहनकर अपने लुक को ग्लैमरस ट्विस्ट दे सकती हैं। इस तरह का ब्लाउज साड़ी और लहंगे दोनों के साथ अच्छा लगता है।
अगर आप त्योहार पर साड़ी को स्टाइलिश और क्लासी लुक देने के लिए एक्ट्रेस के इस ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं। इसे आप प्लेन साड़ी के साथ स्टाइल करके अपने लुक को अपग्रेड कर सकती हैं।
आप त्योहार पर अपनी प्लेन साड़ी के साथ डिजाइनर लुक लेने के लिए एक्ट्रेस जैसा डीप-वी नेक ब्लाउज को पेयर कर सकती हैं। इससे आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।
इस तरह का डिजाइन आप बैक नेक के लिए बनवा सकती हैं। वहीं ब्लाउज के अंदर आप बैकलेस ब्रा को पहनें।
अगर आप त्योहारों पर अपने बोरिंग ब्लाउज को पहनकर थक गई हैं, तो इस बार एक्ट्रेस के इस ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। साथ ही, यह आपके आउटफिट में चार-चांद लगा देगा।
त्योहार पर खूबसूरत लुक लेने के लिए एक्ट्रेस के इन ब्लाउज डिजाइन को जरूर ट्राई करें। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@imouniroy)