नीम को आयुर्वेद में एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर करने में मदद मिलता है। नीम की पत्तियों को खाने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में भी मदद होती है।
शरीर में प्यूरीन के टूटने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है। जब इसका लेवल बढ़ जाता है, तो इससे गठिया, जोड़ों में दर्द और किडनी स्टोन की प्रॉब्लम का कारण बन सकता है।
नीम में एंटी-बैक्टीरियल और डिटॉक्सिफाइंग प्रॉपर्टी होती हैं, जो ब्लड को प्योर करती हैं और यूरिक एसिड कम करने में मदद करते हैं। इसको खाने से शरीर की सूजन और दर्द कम होता है।
नीम की पत्तियों को कई तरीको से इस्तेमाल किया जा सकता है। रोजाना सुबह खाली पेट इसकी 5 से 6 पत्तियों को चबाने से शरीर में यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद होती है। इसको पाउडर या जूस के रूप में भी खा सकते हैं।
नीम की पत्तियों की चाय बनाकर पीने से भी यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद होती है। इसे बनाने के लिए पानी में नीम की पत्तियों को उबाल लें और थोड़ा सा शहद डालकर पिएं।
नीम की पत्तियां जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद करती है। इसके नियमित सेवन से एक्स्ट्रा यूरिक एसिड बाहर निकलता है, जिससे गठिया जैसी बीमारियों को कम करने में भी मदद होती है।
नीम की पत्तियों से किडनी की सफाई करने में मदद मिलती है। यह किडनी में यूरिक एसिड के असर को कम करता है। इससे किडनी हेल्थ अच्छी होती है और स्टोन बनने का खतरा भी कम होता है।
आप भी नीम की पत्तियों का सेवन करके यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।