पनीर और मूंग की दाल को साथ में खाना एक परफेक्ट और फुल डाइट हो सकती है। मूंग की दाल में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। वही, पनीर में कैल्शियम और विटामिन डी होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे इन दोनों को साथ में खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।
मूंग दाल जल्दी डाइजेस्ट हो जाती है, इससे पेट को आराम मिलता है। वहीं, पनीर में मौजूद प्रोटीन डाइजेस्टिव हेल्थ को अच्छा करने में मदद करता है। दोनों को एक साथ खाने से पेट की प्रॉब्लम नहीं होती हैं।
पनीर में मौजूद प्रोटीन और अमीनो एसिड मसल्स को स्ट्रांग बनाते हैं। मूंग दाल में भी प्रोटीन होता है, जो शरीर को एनर्जेटिक और मसल रिकवरी में मदद करता है।
मूंग दाल और पनीर एक लो-कैलोरी फूड है, जो वेट कम करने में मदद करते हैं। मूंग दाल में फाइबर होता है, इसलिए इसे खाने से भूख कम लगती है।
पनीर में मौजूद कैल्शियम और मूंग दाल में विटामिन बोन हेल्थ को अच्छा करते हैं। इन दोनों चीजों को खाने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी प्रॉब्लम्स से भी बचाव होता है।
मूंग दाल और पनीर में मौजूद विटामिन और मिनरल्स स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं साथ ही यह बालों को भी हेल्दी बनाता है। ये कॉम्बो बालों और स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।
मूंग दाल और पनीर साथ में खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। मूंग में फोलिक एसिड और पनीर में जिंक होता है, जो बॉडी को इंफेक्शन से बचने में मदद करता है।
मूंग दाल और पनीर का कॉम्बो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सबके लिए फायदेमंद होता है। इसे डाइट में शामिल करें और हेल्दी रहें। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।