क्या जोड़ों का दर्द आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में रुकावट बन गया है? जानिए 7 नेचुरल नुस्खे, जो बिना साइड इफेक्ट्स के राहत पहुंचा सकते हैं।
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन और दर्द को कम करता है। हल्दी वाला गर्म दूध रात को सोने से पहले पीने से आराम मिलता है।
लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों की सूजन को कम करते हैं। रोजाना खाली पेट 2-3 लहसुन की कलियां खाना फायदेमंद होता है।
सरसों के तेल में लहसुन डालकर गर्म करें और दर्द वाले स्थान पर हल्की मालिश करें। इससे रक्त संचार बढ़ता है और दर्द में राहत मिलती है।
मेथी में दर्द निवारक गुण होते हैं। भिगोई हुई मेथी या उसका चूर्ण सुबह खाली पेट लेना लाभदायक होता है।
गर्म पानी से सिकाई करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और सूजन कम होती है। दिन में 1-2 बार सिकाई करें।
विटामिन D की कमी भी जोड़ों के दर्द की वजह हो सकती है। रोज 15-20 मिनट सुबह की धूप लेना हड्डियों के लिए अच्छा होता है।
अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं। इसकी चाय पीने से जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।
इन उपायों को अपनाने के साथ सही खानपान और हल्की एक्सरसाइज करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva