सुबह की ये आदतें बन सकती हैं डायबिटीज का कारण, तुरंत करें दूर


By Ashish Mishra07, Dec 2024 10:00 PMjagran.com

डायबिटीज की समस्या

आज के समय में अक्सर लोग डायबिटीज की समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को अपनी आदतों में सुधार करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन-सी आदतें डायबिटीज की कारण बनती हैं?

लाइफस्टाइल में बदलाव

कई बार व्यक्ति के खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर सेहत को नुकसान होने लगता है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत रहती है।

डायबिटीज होने का कारण

आइए मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल गुरुग्राम में डायबिटीज ओबेसिटी और मेटाबोलिक डिसऑर्डर के क्लीनिकल डायरेक्टर और हेड डॉ. पारस अग्रवाल से जानते हैं कि डायबिटीज होने का क्या कारण हो सकता है?

ज्यादा समय तक बैठे रहना

अक्सर लोग सीटिंग जॉब करते हैं। यह शरीर में कई बीमारियों का कारण बन सकती है। घर या ऑफिस में ज्यादा देर तक बैठे रहना थायराइड, हार्ट डिजीज और डायबिटीज का कारण बन सकता है।

तनाव लेना

आज के समय में कई लोग काम को लेकर तनाव लेने लगते हैं। यह आदत आपको डायबिटीज का मरीज बना सकती है। तनाव करने से स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने लगता है, ब्लड शुगर भी ज्यादा होने लगता है।

नाश्ता स्किप करने की आदत

कई बार लोग काम की वजह से नाश्ता नहीं करते हैं। यह आदत आपको डायबिटीज का शिकार बना सकती है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए नाश्ता जरूर करना चाहिए।

रिफाइंड युक्त चीजें खाना

अगर आप ज्यादा मात्रा में रिफाइंड युक्त चीजों का सेवन करते हैं, तो डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही, शरीर अन्य नुकसान भी होने लगते हैं।

एक्सरसाइज करें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। ऐसा करने से डायबिटीज होने का खतरा कम रहता है और हड्डियां भी मजबूत होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली आदतें समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ