नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से क्या होता है?


By Farhan Khan07, Dec 2024 04:35 PMjagran.com

नारियल का तेल

नारियल का तेल विटामिन,एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है।

पोषक तत्वों से भरपूर कपूर

वहीं कपूर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-फंगल गुण होते हैं। जिसका आध्यात्मिक महत्व भी काफी है।  

नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से सेहत को क्या होते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।  

दर्द में आराम

नारियल तेल और कपूर को मिलाकर लगाने से जोड़ों के दर्द, गठिया के दर्द और सूजन में आराम मिलता है।

मांसपेशियों को राहत

मांसपेशियों को भी राहत मिलती है। इससे जलन और लालिमा भी कम होती है। रक्त संचार बेहतर होता है।

मसल्स की थकान से निजात

मसल्स की थकान और तनाव को दूर करने में मदद मिलती है। आपको रोज यह उपाय करना चाहिए।

नहीं होंगे दाग-धब्बे

नारियल तेल और कपूर को मिलाकर लगाने से स्किन के दाग-धब्बे, झाइयां, डार्क सर्कल्स, खुजली और एक्ने से राहत मिलती है।

त्वचा की रंगत में निखार

त्वचा की रंगत में निखार आता है। बाल लंबे और मजबूत होते हैं। बालों में डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com