शादियों का सीजन चल रहा है। लड़कियों और महिलाओं को शादी या पार्टी में सजने-सवरने का खूब शौक होता है। इसलिए वह हर खास मौके पर स्टाइलिश लुक पाने की चाह रखती हैं, ऐसे में आज हम आपको सेलेब्स के कुछ फ्यूजन आउटफिट्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आइडियाज लेकर महफिल की लाइमलाइट चुका सकती हैं।
सर्दियों की शादी में महिलाएं अपने आउटफिट्स को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं। ऐसे में आप तापसी पन्नू के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उन्होंने पिंक कलर की साड़ी के साथ जैकेट कैरी की है। उनका यह आउटफिट स्टाइलिश और क्लासी लुक दे रहा है।
करीना कपूर खान अपने फैशन सेंस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इस फोटो में उन्होंने गोल्डन सीक्विंस को-ऑर्ड सेट वियर किया है, जो काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक दे रहा है। इस तरह के आउटफिट को आप भी ट्राई कर सकती हैं।
आपको साड़ी में बेहद खूबसूरत लुक चाहती हैं, तो सान्या मल्होत्रा की तरह कसावु स्टाइल साड़ी पहन सकती हैं। उन्होंने साड़ी को स्कर्ट की तरह कैरी किया है और साथ में जैकेट पहनी है, जो काफी स्टाइलिश लुक दे रहा है।
किसी खास की शादी के लिए आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो अनन्या पांडे की तरह आप भी थ्री पीस एथनिक सूट कैरी कर सकती हैं। उन्होंने ट्रेडिशनल लुक पर चार चांद लगाने के लिए गोल्डन झुमके और कंगन पहना है।
शादी में स्टाइलिश लुक पाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उन्होंने आइवरी कलर का जैकेट और धोती स्कर्ट सेट पहना है, जो उनको क्लासी और गॉर्जियस लुक दे रहा है।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram