इन लोगों को सर्दियों में गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए


By Farhan Khan07, Dec 2024 03:50 PMjagran.com

गर्म पानी से नहाना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्म पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ-साथ हड्डियां भी मजबूत रहती है।

ये लोग गर्म पानी से न नहाएं

आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को सर्दियों में भूल से भी गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए? आइए इसके बारे में जानें।

हाई बीपी में

हाई बीपी में गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए क्योंकि गर्म पानी से नहाने से निकलने वाली गर्मी से ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है।

हल्के गुनगुना पानी से नहाए

इसके चलते इन लोगों के गर्म पानी की बजाय एकदम हल्के गुनगुना पानी से नहाना चाहिए। इससे उनको आराम मिल सकता है।

सोरायसिस में

कई स्टडी में यह पाया गया है कि सोरायसिस की समस्या में गर्म पानी से नहाने से स्किन में जलन हो सकती है।

खुजली में

जिन लोगों को पहले से ही खुजली की समस्या है, उन्हें भूल से भी गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए। इससे समस्या और बढ़ सकती है।

पीठ दर्द में

पीठ दर्द में गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। इससे समस्या और बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि आप गुनगुने पानी से नहाएं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com