बासी रोटी खाने की गलती इन लोगों के लिए है जहर


By Lakshita Negi08, Dec 2024 04:00 PMjagran.com

8 से 12 घंटे के बाद रोटी बासी हो जाती है

पकाने के 8 से 12 घंटे के बाद रोटी बासी हो जाती है। वैसे तो बासी रोटी खाने के कई फायदे है, यह डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद बताई जाती है क्योंकि, इसमें ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है। आज हमारे इस लेख में जानें किन लोगों को बासी रोटी नहीं खानी चाहिए और क्यों।

बासी रोटी में पोषण में कमी

बासी रोटी की ताजगी खत्म होने के कारण इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे विटामिन और मिनरल्स धीरे-धीरे कम हो जाते हैं जिससे शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।

बासी रोटी से पाचन समस्या

बासी रोटी ठंडी और कड़क हो जाती है जिससे इसको पचा पाना मुश्किल हो सकता है। इससे गैस, अपच और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।

बासी रोटी में फंगस का खतरा

ज्यादा लंबे टाइम तक बासी रोटी को रखकर खाने से उसमें फंगस और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जो हेल्थ के लिए खतरनाक होते हैं। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।

बासी रोटी से पेट खराब

बासी रोटी खाने से फूड पॉइजनिंग या पेट में इंफेक्शन हो सकता है। इसे घर के बच्चों और बुजुर्गों को देना उनके लिए बहुत ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

बासी रोटी में कैलोरी

बासी रोटी खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ती है। इसमें फाइबर और प्रोटीन का फायदा कम हो जाता है।

बासी रोटी का स्वाद

रोटी ज्यादा देर तक रखे रहने से उसका स्वाद और फ्रेशनेस बिल्कुल खत्म हो जाता है। इसे खाना हर किसी को अच्छा नहीं लगेगा, इसे अगर खाएं तो अच्छे से गर्म कर लें।

बासी रोटी डायबिटीज के मरीजों के लिए

बासी रोटी खाना सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है क्योकि इसमें मौजूद ग्लूकोज लेवल कम हो जाता है। इसे खाने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

कोई भी चीज अगर सही मात्रा में खाई जाए तो कभी नुकसान नहीं पहुंचाती। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ।