मक्के की रोटी के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है बड़ा खतरा


By Lakshita Negi07, Dec 2024 03:36 PMjagran.com

गरमा-गरम मक्के की रोटी

गरमा-गरम मक्के की रोटी खाना हर किसी को पसंद होती है। मक्के की रोटी बहुत पौष्टिक और स्वादिष्ट डिश है। इसे सरसों के साग के साथ खाना काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन, क्या आपको पता हैं कुछ चीजों के साथ अगर इनको खाया जाए तो, यह आपके हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है। जानें किन चीजों के साथ मक्के की रोटी को नहीं खाना चाहिए।

मक्के की रोटी

सरसों का साग और मक्के की रोटी को अक्सर सर्दियों में ज्यादा खाया जाता है। यह ग्लूटेन-फ्री होती है, जिससे इसको पचाना आसान होता है।

मक्के की रोटी और दही खाने के नुकसान

मक्के की रोटी के साथ दही खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर खराब असर पड़ता है। जिससे गैस, पेट दर्द और एसिडिटी की दिक्कत बढ़ सकती है।

मक्के की रोटी के साथ ज्यादा घी खाने के नुकसान

मक्के की रोटी पर घी लगाकर खाना वैसे तो बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन, अगर अधिक घी का इस्तेमाल किया जाए तो, शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा तेजी से बढ़ सकती है। जिससे हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ सकता है।

मक्के की रोटी और एसिडिक फूड का मेल

मक्के की रोटी के साथ एसिडिक फूड जैसे नींबू को खाने से पेट में जलन हो सकती है। जिससे स्वास्थ्य खराब हो सकता है और आपका पाचन भी खराब हो सकता है।

एसिडिटी का कारण

कोई भी चीज खाते वक्त उसके साथ गलत फूड कॉम्बिनेशन खाने से आपको एसिडिटी की दिक्कत बढ़ सकती है जो, आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए हानिकारक होता है।

आयुर्वेद की सलाह

मक्के की रोटी को सादा खाना आयुर्वेद में फायदेमंद माना गया है। यह आपके पाचन को अच्छा करता है। इसमें फाइबर होता है जो, शरीर को एनर्जी देता है।

हरी सब्जियां और मक्के की रोटी के फायदे

मक्के की रोटी के साथ हरी सब्जियां जिनमें मसालों की मात्रा कम हो वह खाना फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर को कई फायदे भी करते हैं।

कोई भी चीज को संतुलित मात्रा में खाना बहुत जरूरी होता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ।