क्या आपको भी मशरूम खाना पसंद है? मशरूम खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन मशरूम पर एक सवाल अक्सर चर्चा में रहता है कि यह वेजिटेरियन है या नॉन वेजिटेरियन। जानें इसके पीछे की कहानी।
मशरूम असल में एक फंगस होता है। यह फंगस पौधों की कैटेगरी में आता है। इसे लिविंग माना जाता है लेकिन यह नॉन वेजिटेरियन नहीं होता।
वेजिटेरियन लोग मशरूम को बड़े चाव से खाते हैं और इसे वेजिटेरियन की कैटेगरी में रखते है। मशरूम किसी जानवर से नहीं आता। इसलिए इसको शाकाहारी माना जाता है।
वैसे तो मशरूम वेजिटेरियन होता है, लेकिन कुछ लोग इसे नॉन वेज की कैटेगरी में रखते हैं क्योंकि यह फंगस होता है और लिविंग स्टेट में बढ़ता है।
कई ऐसे समुदाय हैं जहां मशरूम खाना मना है। इसके पीछे धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक पहलू हो सकते हैं।
मशरूम में कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसे खाने से कई हेल्थ बेनिफिट्स हो सकते हैं ।
मशरूम को वेज और नॉन वेज दोनों लोग अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल दोनों तरह के खाने में किया जाता है।
मशरूम खाने से आपकी हेल्थ को कई फायदे होंगे। वेज और नॉन वेज दोनों प्रकार के लोग इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ।