अक्सर लोग भोजन करते समय कई तरह की गलतियां करते हैं। इन गलतियों से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि भोजन करते समय किन गलतियों को करने से बचना चाहिए?
महाभारत में भीष्म पितामह ने अर्जुन को भोजन करते समय सावधान रखने की बात बताई थी। इसके अलावा भोजन करते समय कुछ बातों के बारे में भी बताया था।
कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जिसे भोजन करते समय करने से जीवन में धन से जुड़ी समस्या होने लगती है। इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
भोजन करते समय थाली को पैर से नहीं छूना चाहिए। अगर थाली को पैर की ठोकर लग जाए तो उसे नहीं खाना चाहिए।
कई बार थाली में बाल गिर जाते हैं। ऐसे भोजन को करने से बचना चाहिए। इसे खाने से धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
कई बार लोग एक थाली में कई लोग भोजन करने लगते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। हालांकि, पति-पत्नी एक थाली में खा सकते हैं।
भोजन करते समय इस तरह की गलतियां करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा दरिद्रता भी आने लगती है।
भोजन करने से पहले हाथ-पैर को धोना चाहिए। इसके बाद आसन पर बैठकर पूर्व या दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके भोजन करना चाहिए। इससे यश की प्राप्ति होती है।
भोजन करते समय ध्यान रखने वाली बातों और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ