इन जीवों की इंसानों से भी ज्यादा होती है उम्र


By Farhan Khan02, Mar 2024 09:49 AMjagran.com

अनोखे जीव

दुनिया में कुछ जीव ऐसे हैं, जो इंसानों से कई गुना ज्यादा जीते हैं। इनमें से कुछ की उम्र तो 15000 साल से भी ऊपर है।

इन जीवों के बारे में जानें

आज हम आपको कुछ ऐसे ही जीवों के बारे में बताएंगे। जिनकी उम्र जानकर आपकी भी आंखें फटी रह जाएंगी। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें।

बोहेड व्हेल

दुनिया के हैरतअंगेज जीवों की लिस्ट में बोहेड व्हेल भी एक है। नेशनल ओशियानिक एंड एटमॉस्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक इनकी उम्र यह 200 साल से भी ज्यादा जी सकती हैं।

दिखने में आकर्षक

मुख्य रूप से इन्हें आर्कटिक और उप-आर्कटिक सागरों में पाया जाता है। जो दिखने में भी काफी आकर्षक लगती है।

ग्रीनलैंड शार्क

यह शार्क की उन प्रजातियों में से है, जो 7 से माइनस 22 डिग्री तक आर्कटिक जलवायु में रह सकती हैं। इनकी उम्र करीब 150 से 200 साल तक रहती है।

गैलापागोस कछुआ

गैलापागोस कछुआ भी अपनी लंबी उम्र के लिए काफी फेमस हैं। ये विशाल कछुए 150 से 200 साल तक जी सकते हैं। हालांकि आज इनकी संख्या गिनती की ही बची है।

रफआई रॉकफिश

गोल्डन रंग की दिखने वाली यह रफआई रॉकफिश 38 इंच तक लंबी हो सकती है। वॉशिंगटन डिपार्टमेंट ऑफ फिश एंड वाइल्डलाइफ की मानें, तो इसकी उम्र 200 साल से ज्यादा ही देखी जाती है।

अंटार्कटिक स्‍पंज

अंटार्कटिक स्‍पंज एक ऐसा जीव है, जो अपनी उम्र के कारण गिनीज बुक में भी अपना नाम दर्ज करवा चुका है। इनकी उम्र 5000 से 15000 साल तक हो सकती है।

हालांकि इन जीवों की उम्र इंसानों से कई गुना ज्यादा होती है लेकिन इनकी प्रजाति में दिन-प्रतिदिन कटौती देखने को मिल रही है।