हथेली पर बने ये निशान होते हैं तरक्की के संकेत


By Ashish Mishra27, Dec 2024 01:30 PMjagran.com

हस्तरेखा शास्त्र

इस शास्त्र में व्यक्ति के हथेली पर बनी रेखाओं के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं कि हथेली में कौन से निशान तरक्की के संकेत होते हैं?

हथेलियों पर निशान

आपने देखा होगा कि लोगों की हथेलियों पर अलग-अलग निशान बने रहते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में इन रेखाओं को महत्व भी बताया गया है।

हथेली में तरक्की के निशान

हथेलियों में कई रेखाएं ऐसी होती हैं, जो व्यक्ति की तरक्की को दर्शाती हैं। इन रेखाओं से व्यक्ति के भाग्य का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एक्स का निशान

कई लोगों की हथेली में एक्स (X) का निशान बना रहता है। इसके मतलब व्यक्ति धनवान होने वाला है। ऐसे लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

हथेली पर स्वास्तिक का निशान

अगर किसी व्यक्ति की तर्जनी उंगली या अंगूठे के नीचे स्वास्तिक का निशान है, तो बेहद शुभ होता है। ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं।

हथेली पर वर्ग का निशान

जिन लोगों की हथेली पर शुक्र पर्वत को छोड़कर किसी भी पर्वत पर वर्ग का निशान बनता है, वह जीवन में तरक्की करता है। ऐसे लोग धनी होते हैं।

ये निशान भी होते हैं शुभ

हथेली पर अर्धचंद्र, धनुष, चक्र, माला और वज्र आदि निशान होना भी बेहद शुभ होता है। इन जातकों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

आर्थिक तंगी होती है दूर

जिन लोगों के हथेली में ऐसे निशान होते हैं, उन्हें आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं।

पढ़ते रहें

हथेली की रेखाओं के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ