टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज विराट कोहली को फुटबॉल को काफी पसंद करते हैं।
कोहली पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बड़े फैन हैं। इसके अलावा वे हैरी केन, सर्जियो रामोस और थॉमस मुलर की भी तारीफ कर चुके हैं।
भारतीय कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा भी फुटबॉल को काफी पसंद करते हैं। वे स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
रोहित ने फीफा वर्ल्ड कप 2018 के दौरान सोशल मीडिया पर स्पेन की जर्सी में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी।
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने फीफा विश्व कप 2022 में स्पेन का समर्थन किया था। अश्विन फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे को काफा पसंद करते है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी ने बतौर कप्तान हर उस मुकाम को हासिल किया जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
धोनी क्रिकेटर बनने से पहले धोनी बचपन में फुटबॉल खेला करते थे और उन्हें गोलकीपिंग करना काफी पसंद था।
धोनी का पसंदीदा फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं और वे मैनचेस्टर यूनाइटेड के भी बड़े समर्थक हैं।