टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज


By Farhan Khan02, Feb 2023 12:33 PMjagran.com

टेस्ट मैच

टेस्ट मैच खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है और भारत के इन प्लेयर्स ने टेस्ट में दोहरा शतक जड़ टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में एक नया रिकॉर्ड कायम किया।

सुनील गावस्कर

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर आते हैं।

125 टेस्ट मैच

गावस्कर ने अपने क्रिकेट कैरियर में 125 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 214 पारियां खेलकर 4 दोहरे शतक जड़े।

राहुल द्रविड़

द वॉल के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ लिस्ट में चौथे नंबर के खिलाड़ी है।

164 टेस्ट मैच

द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों की 286 पारियों में 5 दोहरा शतक जड़े। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 271 रनों का रहा।

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर के दौरान छह दोहरे शतक बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 248 रनों का रहा।

100 शतक

तेंदुलकर के नाम टेस्ट और वनडे को मिलाकर 100 शतक जड़ने का रिकॉर्ड कायम है। इसके अलावा वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो दोहरा शतक लगा चुके हैं।

वीरेंद्र सहवाग

क्रिकेट के इतिहास के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 104 टेस्ट मैचों की 180 पारियों में छह दोहरे शतक लगाए।

सर्वश्रेष्ठ स्कोर

सहवाग का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 319 रनों का रहा। वे पाकिस्तान के खिलाफ तीन ,श्रीलंका के खिलाफ दो और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दोहरा शतक जड़ चुके हैं।

विराट कोहली

इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली है, जिन्होंने टेस्ट मैचों की कुल 138 पारियां खेली। वहीं कोहली का उच्चतम स्कोर 254 है।