ये 5 भारतीय बल्लेबाज, जो तीनों फॉर्मेट में ठोक चुके हैं शतक


By Farhan Khan02, Feb 2023 11:07 AMjagran.com

पांच भारतीय

क्रिकेट वर्ल्ड में मात्र 18 ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंटनरेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं। जिसमें पांच भारतीय भी शामिल है।

सुरेश रैना

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने जुलाई 2010 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।

रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर 2015 में टी20 इंटरनेशनल में यह मुकाम हासिल किया था।

केएल राहुल

सलामी बल्लेबाज और टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल ने जनवरी 2015 में टेस्ट शतक लगाया था, इसके बाद जून 2016 में उन्होंने वनडे में और अगस्त 2016 में टी-20 शतक जड़ा।

विराट कोहली

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने टेस्ट में 20 से ज्यादा शतक, वनडे में 40 से ज्यादा और टी20 में पहला शतक जड़ा।

शुभमन गिल

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज लिस्ट में पांचवे नंबर के खिलाड़ी है। गिल ने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शतक जड़ा था।

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

गिल ने इस मैच में राहुल त्रिपाठी के साथ मिलकर 126 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी।