अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच खेला गया।
इस मैच में शुभमन गिल ने शतक जड़ा। हालांकि यह उनके टी20 करियर का पहला शतक है।
शुभमन ने 54 गेंद पर शतक ठोका, वे आखिर तक 63 गेंद पर 126 रन बनाकर नाबाद रहे।
मैच में शुभमन गिल ने राहुल त्रिपाठी के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
शुभमन गिल ने 18वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। अब वह भारत के लिए टेस्ट, टी20 और वनडे मैच तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए।
शुभमन गिल से पहले यह कारनामा सुरेश रैना, रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल अंजाम दे चुके हैं।
शुभमन ने इसी मैच में कोहली को टी20 में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया।
कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन की पारी खेली थी और वहीं शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 126 रन नाबाद बनाए।