मानसून में खांसी-जुकाम से राहत दिलाएंगा दादी-नानी के ये नुस्खे


By Priyam Kumari29, Jul 2025 07:00 AMjagran.com

मानसून केयर टिप्स

बारिश का मौसम जितना सुहाना होता है, उतना ही यह सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं भी साथ लेकर आता है।

सर्दी-जुकाम से राहत पाने के उपाय

अगर आप भी बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुकाम की चपेट में आ गए हैं, तो दवा लेने से पहले दादी-नानी के ये नुस्खे ट्राई करें।

तुलसी का काढ़ा

तुलसी के पत्ते, काली मिर्च और अदरक को उबालकर काढ़ा बनाएं। रोजाना पीने से सर्दी-खांसी जल्दी दूर होती है।

अदरक और शहद का कमाल

ताजा अदरक का रस निकालें और उसमें थोड़ा शहद मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें। ये गले की खराश में राहत देगा।

भाप लेना न भूलें

नाक बंद हो या गला बैठा हो, भाप लेना सबसे आसान और तेज उपाय है। चाहें तो पानी में विक्स या अजवाइन भी डाल सकते हैं।

हल्दी वाला दूध

सोने से पहले गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पिएं। ये शरीर को अंदर से गर्म रखता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।

दालचीनी और शहद

दालचीनी पाउडर में थोड़ा शहद मिलाकर दिन में दो बार लें। ये बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।

लहसुन और सरसों का तेल

सरसों के तेल में लहसुन गर्म करें और इस तेल से छाती, गला और पैर के तलवों पर मालिश करें। इससे तुरंत राहत मिलेगी।

सर्दी-जुकाम होने पर ये घरेलू नुस्खे अपनाएं। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुडे़ रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva