इन हेल्दी आदतों से आपके बच्चे रहेंगे बीमारियों से दूर


By Amrendra Kumar Yadav29, Jun 2023 11:00 AMjagran.com

पेरेंट्स की चाहत

सभी बच्चों के माता-पिता की यही चाहत होती है कि उनका बच्चा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहे। इसके लिए वे तरह तरह के प्रयास भी करते हैं।

पेरेंटिंग टिप्स

ऐसे में हम आपको कुछ पेरेंटिंग टिप्स के बारे में बताएंगे जो आपके बच्चों को हेल्दी रखने में आपकी मदद करेंगी।

हेल्दी फूड

बच्चों को शुरू से ही हेल्दी खाने के बारे में बताएं और उन्हें यह भी समझाएं कि यह उनकी सेहत के लिए कितना जरूरी है।

फास्ट फूड

आजकल बच्चे बहुत जल्दी फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक्स पीने लगते हैं। आप उन्हें समझाएं कि कोल्ड ड्रिंक्स और फास्ट फूड उनकी सेहत के लिए कितना हानिकारक है।

शारीरिक व्यायाम

बच्चों को नियमित रूप से व्यायाम करवाएं। उन्हें आउटडोर गेम्स खेलने के लिए प्रेरित करें। साइक्लिंग व दौड़ कराएं और यदि संभव हो तो आप भी उनके साथ इसमें शामिल हों।

पर्याप्त नींद

बेहद जरुरी बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है कि उनकी नींद पूरी हो। समय पर सोने और समय पर जागने से बच्चे स्वस्थ रहेंगे और उनकी इम्युनिटी मजबूत होगी।

साफ-सफाई

आप बच्चों को साफ-सफाई के महत्व को समझाएं और सफाई से रहने के लिए कहें। साफ-सफाई से बच्चे बीमारियों से दूर रहेंगे।

अधिक मीठा

बच्चों को चॉकलेट, केक आदि बहुत पसंद आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि उनको अधिक मीठा खाने से बचाया जाए क्योंकि बाद में यह डायबिटीज और अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है।

जुड़े रहें

लाइफस्टाइल और सेहत से जुड़ी ऐसी ही तमाम जानकारियों के लिए jagran.com पर