प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हिमाचल में घूमने लायक जगहें


By Amrendra Kumar Yadav21, Jul 2023 01:34 PMjagran.com

प्राकृतिक सौन्दर्य

हिमाचल प्रदेश भारत का सबसे सुंदर पहाड़ी प्रदेश माना जाता है। यहां से रावी, चिनाब, ब्यास, यमुना व सतलुज नदियां निकलती हैं। छुट्टियों में अक्सर लोग यहां जाने का प्लान करते हैं।

घूमने लायक जगहें

ऐसे में हम आपको हिमाचल की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला अपनी सुंदरता के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां केवल भारतीय पर्यटक ही नहीं अपितु विदेशी पर्यटक भी भारी संख्या में आते हैं।

मनाली

बर्फ से ढके पहाड़ यहां की सुंदरता को बयां करते हैं। सर्दियों के समय यहां बर्फबारी होती है। लोग यहां बर्फ से संबंधित खेलों का आनंद लेने के लिए भी आते हैं।

कसौल

कसौल हिमाचल प्रदेश का एक दर्शनीय स्थल है। यहां की घाटी और नदी यहां का मुख्य आकर्षण है जिस वजह से साल भर यहां पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है।

मैक्लोडगंज

यह कांगड़ा जिले का एक दर्शनीय स्थान है। यहां तिब्बती लोग भी निवास करते है। यहां पर तिब्बती बौद्धों व भिक्षुओं की जीवनशैली को करीब से देखा जा सकता है।

धर्मशाला

धर्मशाला प्राकृतिक सुंदरता व संस्कृति का मनोरम स्थल है। यहां पर आप छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। यदि आप शांत माहौल की तलाश में हैं तो यह स्थान आपके लिए उपयुक्त है।

कुल्लू

कुल्लू व्यास नदी के तट पर स्थित एक खूबसूरत स्थल है। यहां का तापमान न तो अत्यधिक गर्म रहता है और न ही अत्यधिक ठंडा। यहां पर ब्यास कुंड व चंद्रताल झीलें हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और ट्रैवल से संबंधित ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए पढ़ते रहें jagran.com