भारतीय मसाले अपने खास स्वाद के कारण दुनियाभर में मशहूर है और इन मसालों का असली स्वाद करी में होता है।
भारतीय व्यंजन विदेशी पर्यटकों भी काफी पसंद करते हैं, जो वह चटकारे और खूब मजे लेकर खाते हैं।
हाल ही में TasteAtlas ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ रेटेड करी की लिस्ट शेयर की है, जिसमें विश्व की 10 करी शामिल हैं।
इनमें भारतीय करी टॉप 4, 5, 6 स्थान पर रैंक किया है। आइए इन लोकप्रिय डिशेज के बारे में जानते हैं।
हर त्योहार, शादी, पार्टी या कोई भी फंक्शन हो, खाने की लिस्ट में टेस्टी शाही पनीर जरूर शामिल होती है। टेस्ट एटलस ने इस करी को नंबर 4 पर रखा है।
मलाई कोफ्ता का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। यह सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। मलाई कोफ्ता को टेस्ट एटलस ने लिस्ट में 5वें स्थान पर रखा है।
नॉनवेज प्रेमियों के लिए बटर चिकन शानदार ऑप्शन है। टेस्ट एटलस ने इस डिश को टॉप टेन में 6वां स्थान दिया है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों के लिए देखते रहें jagran.com