यह किसी भी मौसम में हो सकती है। हालांकि गर्मी और बरसात में अधिक लोग इससे प्रभावित होते हैं।
साफ-सफाई में कमी, भूख से ज्यादा भोजन करना व अनहेल्दी खाना खाने से आपको फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है।
आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिनसे आप फूड पॉइजनिंग में राहत पा सकते हैं। ये उपाय आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाएंगे।
अदरक के औषधीय गुण होते हैं। 1 कप पानी में अदरक का रस लेकर 1 चम्मच शहद व नींबू का रस मिलाकर पीने से फूड पॉइजनिंग में राहत मिलेगी।
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। लहसुन को पीसकर शहद के साथ खाने पर फूड पॉइजनिंग में राहत मिलती है।
विटामिन-C में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह पेट के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं जिससे पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है। संतरा, पपीता, स्ट्रॉबेरी का सेवन करें।
तुलसी के सेवन से पेट का इंफेक्शन दूर होता है। तुलसी में एंटीबायोटिक गुण पाये जाते हैं।
फूड पॉइजनिंग में जितना हो सके, पानी पिएं। इससे आप हाइड्रेटेड रहेंगे। फलों का रस और नारियल का पानी भी पी सकते हैं।
लाइफस्टाइल व हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों को जानने के लिए jagran.com