अगर आप आने वाले दिनों में छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं और शांत वातावरण में सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो इन जगहों पर न जाएं।
अगर आप शिमला जाने का प्लान बना रहे हैं, तो भूलकर भी इसे अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल न करें। मौजूदा समय में शिमला में भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
शिमला और यहां के आस-पास के इलाकों में होटल भी पूरी तरह से फुल चल रहे हैं। ऐसे में शिमला जाने से बचने में ही समझदारी है।
यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखने हर साल भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन यहां भी पर्यटकों की भीड़ की वजह से सभी होटल फुल चल रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश स्थित धर्मशाला भी एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जहां इस समय पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
भीषण गर्मी के बावजूद लोगों का धर्मशाला में आना जारी है। यहां होटल ऑक्युपेंसी 40 से 50 फीसदी ही है तो इसी के अनुसार अपनी योजना बनाएं।
इस समय नैनीताल भी पर्यटकों की भारी आमद देखी जा रही है। यहां भारी संख्या में पर्यटक खूबसूरत नजारों और नैनी झील देखने आते हैं।
ऐसे में अगर आप नैनीताल की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो भीड़ को ध्यान में रखकर ही योजना बनाएं।
पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर मसूरी में भी इस समय पर्यटकों भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जो कि नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित पूरे देश के यात्रियों के लिए एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है।