चावल भारतीय व्यंजन का बड़ा हिस्सा है। देश के कई राज्यों में तो तीन टाइम चावल ही खाए जाते हैं।
दाल-चावल, राजमा-चावल, छोले-चावल लगभग सभी के फेवरेट होते हैं। हालांकि लगातार चावल खाना सेहत को बड़ा नुकसान भी पहुंचा सकता है।
चावल में Dietary फाइबर और न्यूट्रिशन की कमी होती है। जो लोग चावल का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, वो सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स आदि कम मात्रा में खा पाते हैं।
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें चावल खाने से बचना चाहिए। चावल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
मेटाबॉलिक सिंड्रोम में एक साथ कई समस्याएं होती है, इसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, फैट आदि की समस्याएं बढ़ जाती है।
सफेद चावलों में विटामिन-सी की मात्रा बेहद कम होती है, इसलिए इसे खाने से शरीर को जरूरी विटामिन और पोषण नहीं मिल पाते।
चावल खाने से नींद आने लगती है। खासतौर पर अगर दिन में खा लिए जाएं, तो नींद से लड़ना मुश्किल हो जाता है।
सफेद चावलों में फाइबर की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए अगर चावल ज्यादा खा लिए जाएं, तो गैस-एसिडिटी की समस्या होने लगती है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए विजिट करें jagran.com