घुटनों के दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय


By Amrendra Kumar Yadav17, Jul 2023 01:00 PMjagran.com

कारण

घुटनों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। पोषक तत्वों की कमी, बढ़ती उम्र, कहीं गिरने या चोट लगने से घुटनों में दर्द होता है।

दर्द व सूजन

अगर किन्हीं कारणवश आपके घुटनों में दर्द है जिसे अंदरूनी दर्द भी कहा जाता है। कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

घरेलू उपाय

ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में हम बताएंगे जिनको अपनाकर घुटनों के दर्द से छुटकारा व सूजन से राहत पा सकते हैं।

सरसों का तेल

घुटनों में सरसों के तेल की मालिश करने पर दर्द से राहत मिलती है। इससे रक्त प्रवाह बेहतर होता है और सूजन कम होती है। थोड़े से तेल में 2 लहसुन डालकर गर्म कर इससे मालिश करें।

हल्दी

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एक चम्मच हल्दी में थोड़ा पानी लेकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को घुटनों में लगाएं, इससे घुटनों के दर्द में राहत मिलेगी।

कपूर का तेल

कपूर का तेल घुटनों के दर्द में बहुत फायदेमंद होता है। एक चम्मच कपूर के तेल में एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर गर्म करें। इस तेल से दिन में दो बार घुटनों की मालिश करें।

अदरक

जोड़ों में दर्द या सूजन आ जाने पर अदरक का इस्तेमाल किया जाता है। अदरक के छोटे-छोटे टुकड़ों को गर्म पानी में डाल दीजिए। इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं, घुटनों के दर्द में राहत मिलेगी।

एलोवेरा

एलोवेरा जेल का उपयोग घुटनों के दर्द से राहत के लिए किया जाता है। एलोवेरा जेल में हल्दी पाउडर मिलाकर लगाने से सूजन व दर्द में आराम मिलता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल व हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों को जानने के लिए पढ़ते रहें jagran.com