पहले अधिकतर बीमारियां घरेलू उपचारों से ही ठीक हो जाया करती थीं। मेडिकल साइंस की इतनी तरक्की के बावजूद ये नुस्खे आज तक कारगर माने जाते हैं।
आज हम आपको दस्त से संबंधित कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे जिनको अपनाकर आप लूज मोशन में राहत पा सकते हैं।
अगर आप लूज मोशन से परेशान हैं तो केले का सेवन करें। केले में पोटैशियम और पेक्टिन मौजूद होते हैं जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं।
लूज मोशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। नींबू का रस आंतों की सफाई करता है और लूज मोशन रोकने में सहायता करता है।
छाछ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम पाया जाता है। यह पेट के बैक्टीरिया को साफ करता है और लूज मोशन से राहत दिलाता है।
अनार लूज मोशन का पुराना और कारगर उपाय है। इसमें कवकरोधी, एंटीवायरल गुण होते हैं। ये बैक्टीरिया से बचाता है और दस्त से राहत दिलाता है।
लूज मोशन में नारियल पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। नारियल पानी पीने से दस्त में राहत मिलती है और दस्त की वजह से होने वाली जलन में भी राहत मिलती है।
लूज मोशन की समस्या में जीरा पानी पीने से बहुत लाभ मिलता है। एक गिलास पानी में थोड़ा जीरा डालकर उबालें और ठंडा होने पर इसका सेवन करें।
लाइफस्टाइल व हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों को जानने के लिए पढ़ते रहें jagran.com