इन आदतों से आप हो सकते हैं स्ट्रेस के शिकार


By Amrendra Kumar Yadav26, Jun 2023 11:40 AMjagran.com

भागदौड़

व्यस्त दिनचर्या, काम के बोझ और भागदौड़ से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

शारीरिक व मानसिक समस्याएं

दिन-ब-दिन बिगड़ती दिनचर्या से लोग न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक समस्याओं का भी सामना कर रहे हैं, जिसका असर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भी पड़ता है।

तनाव के कारण

ऐसे में जरूरी है कि इन कारणों की पहचान की जाए और यहां हम कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से लोग तनाव का शिकार होते हैं।

काम टालने की आदत

काम को टालते रहने की आदत बहुत लोगों में होती है। इस आदत की वजह से तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम को टालते रहने से डेडलाइन के करीब आने से तनाव होने लगता है।

दूसरों को खुश करना

कई लोग दूसरों को खुश करने की कोशिश में लगे रहते हैं। इस वजह से तनाव का शिकार हो जाते हैं, क्योंकि आप चाहे जितनी भी कोशिश कर लें हर कोई आपसे खुश नहीं हो सकता।

तुलना दूसरों से करना

कुछ लोग हमेशा अपनी तुलना दूसरों से करते हैं। ऐसे लोग अक्सर स्ट्रेस की समस्या से जूझते हैं। हर समय दूसरों से तुलना करने से आप खुद पर ध्यान नहीं दे पाते हैं।

अतीत में जीने की आदत

कुछ लोग हमेशा अतीत में ही खोए रहते हैं, जिसकी वजह से तनाव का शिकार हो जाते हैं। समझदारी इसी में है कि जो बीत गया है उसे भूलकरआगे बढ़ें और खुश रहें।

चीजों को कंट्रोल में करना

कई लोग चीजों को अपने हिसाब से कंट्रोल करने के चक्कर में तनाव का शिकार होते हैं। जैसे ही कोई काम उनके मनमुताबिक नहीं होता, वे तनाव महसूस करने लगते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों को जानने के लिए पढ़ते रहें Jagran.com