एनीमिया से बचने के लिए करें इन फूड्स का सेवन


By Farhan Khan09, May 2023 06:16 PMjagran.com

अंगूर

अंगूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का कार्य करता है।

सेब

सेब में कई ऐसे विटामिन हैं जो शरीर में खून को बढ़ाते हैं। यह पेट की समस्याओं में भी लाभकारी है।

अमरूद

अमरूद जितना ज्यादा पका हुआ होगा, उतना ही पौष्टिक होगा। पके अमरूद को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती।

हरी सब्जियां

हरी सब्जियों में हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले तत्व ज्यादा मात्रा में पाये जाते है। इसलिए डाइट में हरी सब्जियां जरूर शामिल करें।

तुलसी

तुलसी रक्त की कमी को कम करने के लिए रामबाण है। तुलसी के नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

आम

आम में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद हैं, इसमें आयरन की अधिकता होती है, जो रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करते हैं।

तिल

तिल हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। तिल खाने से रक्त अल्पता की बीमारी ठीक होती है।

पालक

सूखे पालक में आयरन काफी मात्रा में होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को ठीक करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com