क्या खाने से बुढ़ापा जल्दी नहीं आता है?


By Farhan Khan18, Feb 2024 04:22 PMjagran.com

खाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से आप लंबे समय तक जवां रहेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

फाइबर खाएं

लंबे समय तक जवान रहना चाहते हैं तो ऐसे में 30 की उम्र के आसपास हर रोज करीब 31 ग्राम फाइबर जरूर खाएं।

अनाज और फलियां

इसके लिए आपको अपनी डाइट में साबुत अनाज, फलियां, फलों और सब्जियों को ज्यादा रखें। इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है।

ओमेगा-3

ओमेगा-3 बिहारी पोषक तत्व है, जो शरीर की सूजन को कम करने के साथ-साथ कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के खतरे को भी काफी हद तक काम करता है।

चिया सीड्स

ओमेगा-3 के लिए आपको अपनी डाइट में वसायुक्त मछली जैसे कि सैल्मन या सार्डिन के अलावा अखरोट, चिया सीड्स को शामिल करना चाहिए।

कैल्शियम से भरपूर चीजें

इंसान को अधिक समय तक मजबूत और जवान रहने के लिए कैल्शियम का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। इसके लिए पनीर, ब्रोकली, पालक और बादाम खाएं।

प्लांट बेस्ट फूड्स

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, 30 साल की उम्र के बाद लोगों को अपनी डाइट में मांस-मच्छी से ज्यादा प्लांट बेस्ट फूड्स पर फोकस करना चाहिए।

हृदय रोग से निजात

इसके लिए फल, साबुत अनाज, सब्जियां, बीज और बींस आदि खाएं। यह आपको मोटापे, हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर और सूजन जैसे रोगों से बचा सकते हैं।

इसके अलावा आप अंडे, प्लांट बेस्ड प्रोटीन और दाल आदि खा सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com