देश की राजधानी दिल्ली का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। यहां घूमने के लिए कई ऐतिहासिक जगह मौजूद हैं।
ऐसे में आज हम आपको दिल्ली की उन ऐतिहासिक जगहों के बारे में बतायेंगे, जो सबसे खूबसूरत मानी जाती है। आइये इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें।
दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर काफी फेमस है। इसे स्वामीनारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, यह मंदिर, हिंदू धर्म और इसकी प्राचीन संस्कृति को दिखाता है।
8 नवंबर, 2005 से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया था। यहां आप बोट राइड, लाइट शो, थियेटर और कई कल्चरल प्रोग्राम्स का आनंद उठा सकते हैं।
कर्तव्य पथ पर स्थित इंडिया गेट भारत के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। वीकेंड पर दोस्तों, फैमिली और बच्चों के साथ यहां विजिट करके आप खूब एंजॉय कर सकते हैं।
कुतुब मीनार भी दिल्ली की खूबसूरत जगहों में से एक है। 73 मीटर ऊंची ये मीनार यूनेस्को की विश्व धरोहर स्मारकों की सूची में भी शामिल है।
लाल किले को 1638 से 1648 के बीच मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया था। आप यहां संग्रहालय और पारंपरिक हस्तशिल्प से जुड़ी कई चीजें देख सकते हैं।
लोटस टेंपल देखने में कमल के फूल की तरह नजर आता है। यहां आपको चारों ओर हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी, जो आपका मन मोह लेगी।
अगर आप दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार इन जगहों को ज़रूर विज़िट करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com