कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल करने में कारगर साबित होते हैं ये फूड्स


By Priyanka Singh30, Nov 2022 11:59 AMjagran.com

फाइबर रिच फूड शामिल करें

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में घुलनशील फाइबर रिच चीजों को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना बीन्स, साबुत अनाज, अंकुरित दालों का सेवन कर सकते हैं।

सूखे मेवे और बीज का सेवन करें

सूखे मेवे और बीज में आवश्यक सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदा मिलता है।

फैटी फिश खाएं

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए फैटी फिश खाने की सलाह देते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड रिच फूड्स खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

ऑलिव ऑयल यूज करें

ऑलिव ऑयल में ओलेइक एसिड, पामिटिक एसिड और लिनोलेइक एसिड पाया जाता है। ये दोनों एसिड शरीर में जमे फैट को कम करने में फायदेमंद साबित होते हैं।

फलों का सेवन करें

विभिन्न प्रकार के फलों में घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। घुलनशील फाइबर चीजों के सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। इसके लिए रोजाना फलों का सेवन करें।

बैड कोलेस्ट्रॉल है दिल के लिए खतरनाक

डाइट में घुलनशील फाइबर रिच चीजों को जरूर शामिल करें। इन चीजों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। बढ़े कोलेस्ट्रॉल से हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।