आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने के बाद आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकते हैं।
पालक में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, आयरन, कैल्शियम, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।
यह पोषक तत्व इम्यून सिस्टम तो मजबूत रखता है। यह हड्डियां और पाचन को स्वस्थ रखने में भी मददगार है।
क्विनोआ में फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम की अधिक मात्रा होती है। यह वेट कंट्रोल करने में भी मददगार है। इसके अलावा यह पाचन को भी बढ़ावा देता है।
बादाम में हेल्दी फैट्स, फाइबर और विटामिन-ई पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। नियमित रूप से सीमित मात्रा में बादाम खाने से स्किन भी ग्लो करती है।
स्वीट पोटेटो विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
दाल में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और फोलेट का समृद्ध स्रोत होती हैं। दाल हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा है।
ब्रोकली विटामिन-सी और विटामिन-सी के, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ब्रोकली आपकी सेहत के लिए बेहद लाभदायक है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com