इन फूड्स को खाने से शरीर में दौड़ने लगता है खून


By Ashish Mishra24, Oct 2023 05:22 AMjagran.com

फूड्स

शरीर में खून की कमी होने पर कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। आइए जानते हैं खून और हीमोग्लोबिन को बेहतर बनाने के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए?

हीमोग्लोबिन

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर खून पर प्रभाव पड़ने लगता है। इससे चोट लगने पर तेजी से खून निकलने लगता है।

गाजर

रोजाना गाजर का सेवन करने से खून अच्छा बना रहता है। इसका जूस पीने से शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ती है।

खजूर

खजूर में मैग्निशियम, कॅापर और विटामिन बी6 पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन अच्छे तरीके से होने लगता है।

टमाटर

टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन ई, फास्फोरस और कॅापर होता है। यह शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।

अनार

अनार में पॅालिफेनॅाल्स और नाइट्रेट पाए जाते हैं। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

प्याज

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए प्याज का सेवन किया जा सकता है। यह धमनियों को बंद होने से रोकने में मदद करता है।

हरी सब्जियां

पत्तेदार हरी सब्जियों को सेवन करने से शरीर हेल्दी बना रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो ब्लड के सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ