पेट की समस्या का कारण बन सकते हैं ये फूड्स


By Priyam Kumari19, Nov 2025 01:39 PMjagran.com

पेट की समस्या होने पर क्या न खाएं?

एसिडिटी को अगर नजरअंदाज किया जाए, तो यह पेट दर्द और अन्य गंभीर परेशानियों का कारण बन सकती है। ऐसे में पेट की समस्या से राहत पाने के लिए इन चीजों से दूरी बनाना जरूरी है।

तली-भुनी और ऑयली चीजें

ज्यादा तेल पेट में पाचन धीमा करता है, जिससे भारीपन, गैस और अपच होने लगती है। यह पेट को सबसे ज्यादा परेशान करने वाले फूड्स में से एक है।

बहुत ज्यादा मसालेदार खाना

तीखे मसाले पेट की लाइनिंग को इरिटेट करते हैं। इससे एसिडिटी, जलन और पेट दर्द बढ़ सकता है, खासकर खाली पेट में।

कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा

सोडा में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड पेट में गैस को बढ़ाती है। खाने के साथ पीने पर पेट फूलना और डकारें आना सामान्य है।

राजमा, छोले और बीन्स

इनमें फाइबर और कुछ कम्पाउंड्स ज्यादा होते हैं, जिन्हें पचाने में समय लगता है। कई लोगों में ये गैस और ब्लोटिंग का सबसे बड़ा कारण बनते हैं।

पैक्ड स्नैक्स और फास्ट फूड

इनमें ज्यादा नमक, प्रिजर्वेटिव और अनहेल्दी फैट होते हैं। पाचन बिगड़ता है और कब्ज तथा ब्लोटिंग की समस्या बार-बार हो सकती है।

दूध व डेयरी उत्पाद

लैक्टोज इनटॉलरेंस वालों के लिए दूध, आइसक्रीम, चीज पेट में दर्द, गैस और दस्त का कारण बन सकते हैं। कई लोग इसे पहचान नहीं पाते।

मिठी चीजें

शुगर-फ्री च्युइंग गम, डाइट ड्रिंक्स और आर्टिफिशियल स्वीटनर वाली चीजें बड़ी आंत में फॉर्मेट होकर गैस और पेट दर्द पैदा करती हैं।

पेट में तकलीफ बने तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़ रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva