कब्ज से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन


By Farhan Khan19, Nov 2025 12:48 PMjagran.com

कब्ज की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोगों का सुबह के टाइम पेट साफ नहीं हो पाता और पेट साफ न होने को मेडिकल भाषा में कब्ज कहा जाता है। इसके लिए फाइबर खाने की सलाह दी जाती है।

कब्ज से बचने के लिए करें ये योगासन

कब्ज से बचने के लिए फाइबर का सेवन करने के अलावा योगासन भी काफी अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

मलासन करें

कब्ज से बचने के लिए आप मलासन कर सकते हैं। इसके अलावा यह आसन आपको गैस से छुटकारा दिला सकता है। आपकी मेंटल हेल्थ को भी दुरुस्त कर सकता है। आप इसे कुछ इस तरह से कर सकते हैं।

मलासन करने का तरीका

मलासन करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को फर्श पर सपाट रखें। इसके बाद अपने घुटनों को चौड़ा करें। घुटनों को चौड़ा करने के बाद अपने दोनों हाथों को प्रार्थना मुद्रा में जोड़कर अपने घुटनों के बीच रखना है।

धनुरासन करें

जो लोग रोजाना धनुरासन करते हैं, तो इससे न केवल उन्हें कब्ज से राहत मिल सकती है, बल्कि यह शरीर को लचीला बनाने का काम करता है। यह आपके तनाव को कम कर सकता है।

धनुरासन करने का तरीका

धनुरासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अब अपने घुटनों को मोड़ें। घुटनों को मोड़ने के बाद अपने हाथों से अपने टखनों को पकड़कर अपनी छाती और जांघों को फर्श से ऊपर उठाएं।

भुजंगासन करें

इस आसन को कोबरा मुद्रा भी कहा जाता है। भुजंगासन से आपको कब्ज की समस्या की समस्या से राहत के साथ-साथ गैस, पेट की सूजन और अपच आदि से भी राहत मिल सकती है।

भुजंगासन करने का तरीका

भुजंगासन करने के लिए सबसे पहले फर्श पर पेट के बल लेटकर, अपनी हथेलियों को कंधों के नीचे रखकर और श्रोणि को जमीन पर रखते हुए आप आसानी से इस आसन को कर सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com