पेट में गैस का कारण बनते हैं ये फूड आइटम्स


By Saloni Upadhyay31, Jan 2023 06:24 PMjagran.com

गैस की समस्या को बढ़ा सकती हैं ये चीज़ें

डेयरी प्रोडक्ट का अधिक मात्रा में सेवन

डेयरी प्रोडक्ट में लैक्टोज मौजूद होता है, जिसे आसानी से पचाना मुश्किल होता है। अगर आपको पहले से गैस की समस्या है, तो कम मात्रा में दूध, दही, पनीर आदि का सेवन कर सकते हैं।

खट्टे फलों का सेवन

खाली पेट खट्टे फल जैसे- संतरा, अंगूर, मौसंबी आदि खाने से बचें। इससे पेट में गैस बनने की संभावना होती है।

बींस खाने से परहेज करें

बिंस में रैफिनोज उच्चा मात्रा में पाया जाता है, जिसे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। इससे पेट में गैस की समस्या हो सकती है।

मूली का सेवन करने से बचें

मूली पाचन तंत्र के लिए लाभदायक माना जाता है, लेकिन अधिक मात्रा में इसके सेवन से पेट में गैस की समस्या हो सकती है।

चाय और कॉफी का सेवन

चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जिससे पेट में एसिडिटी की समस्या होती है। इसलिए अधिक मात्रा में चाय-कॉफी के सेवन करने से बचें।